Characteristics of Computer - कंप्यूटर की विशेषताएं pdf

 Characteristics of Computer -  कंप्यूटर की विशेषताएं pdf

दोस्तों आपको गूगल पर कंप्यूटर से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे गूगल पर कंप्यूटर से जुड़े बहुत सारे पोस्ट डले हुए हैं लेकिन सभी के समझाने का तरीका अलग होता है  कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें वो समझ नहीं आता इसीलिए हम आपको कंप्यूटर से जुड़े हुए सारे सवालों के जवाब हम अपने ब्लॉक पोस्ट में सरल भाषा में अपने शब्दों में समझाने का प्रयास करेंगे |

                     

What is computer? कंप्यूटर क्या हैं? 

कंप्यूटर बीसवीं शताब्दी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल  किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं  जो व्यावहारिक रूप से हर जगह उपयोग किए जाते हैं। यही कारण है कि इस युग को आईटी युग के नाम से जाना जाता है। कंप्यूटर यूजर के द्वारा दिये गए कमॉड या डाटा को input रूप में लेकर प्रोसेस कर output प्रदान करता हैं यू कहे की हमें result देता हैं सीधे सरल शब्दो में कहे तो हम कंप्यूटर को प्रश्न पुछते हैं तो कंप्यूटर सोचकर समझकर मिनटों में हमें answer दे देता हैं  | कंप्यूटर जिन प्रश्नों को ग्रहण करता है उसे इनपुट और हमें जो रिजल्ट देता है उसे आउटपुट कह कहते हैं हैं

आज दुनिया भर में सभी  काम ऑनलाइन होता हैं। हमारी  दैनिक जीवन और दिनचर्या में सहजता से  कंप्यूटर का उपयोग किया जाता हैं । आज की आधुनिक दुनिया में जीवन की कल्पना कंप्यूटर के बिना  मुश्किल हैं |

What is computer? कंप्यूटर क्या हैं?

कंप्यूटर का इतिहास

कंप्यूटर का इतिहास - History of Computer in Hindi –


 English भाषा में Computer Word से Computer नाम की शब्द की उत्पत्ति हुई थी। Computer शब्द का जिसका अर्थ होता हैं गणना करना । कंप्यूटर का अविष्कार गणितिय कार्यो की गणना करने के लिए किया गया था। हम सभी जानते है की 1842 ई. जानक चार्ल्स बैबेज ने एक शक्तिशाली मशीन की रूपरेखा तैयार किया जिसका नाम (Analytical Engine)एनालिटिकल इंजन रखा था। इसलिए चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के जानक कहा जाता है। 

आज के आधुनिक कंप्यूटर का आधार Analytical Engine नाम के कंप्यूटर से ही बना है। इसीलिए चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का पिता या कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। हला की Analytical Engine दुनिया में सबसे पहले बना हुआ पहला कंप्यूटर नहीं था। इससे पहले भी दुनिया में कंप्यूटर बनाया जा चूका है। 


 Computer के घटक

कंप्यूटर के घटक -Components of Computer in Hindi


कंप्यूटर के  उन भागों को कंप्यूटर का घटक (components)  कहा जाता हैं जिनकी मदद से ही कंप्यूटर अपना काम करता है. जिस प्रकार मनुष्य को अपना काम करने के लिए अपने शरीर के विभिन्न अंगों का इस्तेमाल करता है उसी प्रकार कंप्यूटर भी अपना काम करने के components (घटकों) का इस्तेमाल करता है.

वैसे तो कंप्यूटर के बहुत सारे घटक होते हैं लेकिन हम यहां पर मुख्य चार घटकों के बारे में बात करेंगे जिसके बिना कंप्यूटर काम नहीं करता कंप्यूटर को किसी भी काम को करने के लिए यूजर के द्वारा आदेश या निर्देश देना पड़ता है, जिसे कंप्यूटर आउटपुट में बदलता है


कंप्यूटर के मुख्य 4 घटक इस प्रकार हैं -


1 . Input unit (इनपुट यूनिट)

2. Output यूनिट(आउटपुट यूनिट)

3 . Memory Unit (मेमोरी यूनिट)

4. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट CPU (कंट्रोल यूनिट)

Characteristics of Computer -  pdf

Basic Characteristics of Computer


1. Speed  (गति) -

2. accuracy (शुद्धता)-

3. Storage Capacity (स्टोरेज क्षमता) -

4. Flexibility (फ्लेक्सीबिलटी )-

5. Diligency (सक्षमता) -

6. Power of Remembering (स्मरण शक्ति) 

7. Versatility (व्यापक उपयोगिता) –

8. Automatic(स्वचालित)  –

9. Repetition (पुनरावृत्ति) -


 . Speed ( गति) 

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो बहुत ही तीव्र गति किसी कार्य करता है मनुष्य जिस कार्य को एक दिन एक महीने या कई सालों में करता है उसे कंप्यूटर 1 सेकंड में कर सकता है

दूसरे शब्दों में कहे तो जिस कार्य को पूरा करने में मनुष्य कई साल लगता है, या पूरी जिंदगी लग सकती है उसे कंप्यूटर कुछ ही मिनट में पूरा कर देता है, कंप्यूटर की स्पीड तथा गति नैनोमीटर में होती है |

. Accuracy (शुद्धता) 

कंप्यूटर में जो गणनाएं की जाती है उसमें गलतियां नहीं होती |अगर हमारे द्वारा दिया गया  निर्देश सही है तो वह हमेशा सही परिणाम देती है कंप्यूटर द्वारा दिए गए परिणामों की शुद्धता इस बात पर निर्भर करती है कि हमारे द्वारा जो दिया गया निर्देश है वह सही है या गलत , अगर हमारे द्वारा दिया गया निर्देश गलत है तो परिणाम भी गलत ही आएगा या फिर परिणाम तब गलत आएगा जब कंप्यूटर में वायरस आ गया हो या कंप्यूटर में कोई खराबी आ गई हो ऐसी स्थिति में परिणाम शुद्ध नहीं होता |


. Storage Capacity (स्टोरेज क्षमता) 

कंप्यूटर में डाटा को संग्रह करने की क्षमता बहुत अधिक होती है कंप्यूटर के आंतरिक और बाह्य संग्रहण में असीमित सूचना और डाटा का संग्रहण किया जा सकता है कंप्यूटर के संग्रहण माध्यम में सूचनाऐं बहुत कम स्थान घेरती है जिसके कारण कंप्यूटर में भंडारण की क्षमता असीमित पर विशाल होती है


 Diligency(सक्षमता) 


कंप्यूटर लगातार कई घंटे तक काम करने के बाद भी उसी गति और स्पीड के साथ निरंतर काम करते रहता है कंप्यूटर कभी भी नहीं थकता , घंटे तक कम कर सकता है इसे सिर्फ इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत होती है


 Repetition (पुनरावृत्ति) 


कंप्यूटर को आदेश देकर उतनी ही तीव्रता पर विश्वसनीयता के साथ एक ही तरह के काम बार-बार करा सकते हैं अर्थात हम कंप्यूटर में पुनरावृत्ति कर सकते हैं |


. Power of Remembering (स्मरण शक्ति) 


मानव मस्तिष्क की तरह कम्प्युटर में भी स्मरण शक्ति होती हैं,जिस पर लाखों करोड़ों Data (आँकड़े ) एकत्रित करके रख सकते हैं। और इन आकड़ों को समय-समय पर आवश्यकता अनुसार कभी भी देख सकते हैं |


 . Versatility (व्यापक उपयोगिता) –


आधुनिक युग के कंप्यूटरों में अलग-अलग तरह के कार्य को एक साथ करने की क्षमता होती है और कंप्यूटर की मदद से हम कई प्रकार के कार्यों को सम्पन्न कर सकते हैं


 . Automatic (स्वचालित) –

कंप्यूटर में स्वचालन का गुण होता है स्वचालन का गुण होने इंसानों के समय और श्रम की बचत होती है हालांकि कंप्यूटर मनुष्य के द्वारा दिए गए निर्देशों का ही पालन करता है, लेकिन कंप्यूटर कभी थकता नहीं है और बिना रुके कार्य करता रहता हैं |


. Flexibility  (फ्लेक्सीबिलटी) 

कंप्यूटर मानव के द्वारा बनाया गया एक बहुमुखी मशीन है इंसानों के द्वारा बनाया गया है, और ऐसे ही इंसानों के द्वारा बनाया गया मशीन जैसे , रेफ्रिजरेटर्स ,टेलीविज़न या टाइपराइटर, केवल एक ही कार्य करते हैं इसके लिए इनको बनाया गया है लेकिन इसके विपरीत कंप्यूटर में मूवीस देख सकते हैं गाना चला सकते हैं गेम खेल सकते हैं और टाइपिंग कर सकते हैं बिल्डिंग डिजाइन कर सकते हैं ग्राफिक तैयार कर सकते हैं, फैक्स भेजे जा सकते हैं दूसरे शब्दों में कहे तो कंप्यूटर के कार्यों में फ्लैक्सिबिलिटी और लचीलापन होता है|

      

Basic Characteristics of Computer कंप्यूटर की विशेषताएं pdf -     👉 Download PDF


Limitations of Computer  (कम्प्यूटर की सीमाएं ) 

 Brainless (बुद्धिहीन)–

कंप्यूटर में इंसानों की तरह दिमाग नहीं होता है ना ही उसमें सोचने समझने की क्षमता होती है यह इंसानों के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करता है इंसान जो input देता है उसी को output मैं बदलता है, 


 Expensive (खर्चीला)–

कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर बदलना पड़ता है जो की बहुत ही महंगे आते हैं, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर ठीक से कम नहीं करता, जो कि कंप्यूटर के लिए जरूरी है |

Virus threat ( वायरस का खतरा –

 वायरस का खतरा कंप्यूटर पर बना रहता है जो कंप्यूटर में उपस्थित सूचना एवं निर्देशों को दूषित करके समाप्त कर सकता है, इसलिए कंप्यूटर पर एंटीवायरस का उपयोग किया जाता है ताकि समय-समय पर इस वाइरस को हटाया जा सके


Conclusion :

उम्मीद है दोस्तों आपको हमारे द्वारा कंप्यूटर से संबंधित  बताई गई जानकारी अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी हो और कुछ Question पूछना हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं हम आपके Question का Answer जरूर करेंगे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ